उसे न देख के देखा तो क्या मिला मुझ को

उसे न देख के देखा तो क्या मिला मुझ को

मैं आधी रात को रोता हुआ मिला मुझ को

तिरा न मिलना अजब गुल खिला गया अब के

तिरे ही जैसा कोई दूसरा मिला मुझ को

कल एक लाश मिली थी मुझे समुंदर में

उसी की जेब से तेरा पता मिला मुझ को

बहुत ही दूर कहीं कोई बम गिरा था मगर

मिरा मकान भी जलता हुआ मिला मुझ को

मिरी ग़ज़ल थी प 'अल्वी' का नाम था उस पर

ग़ज़ल पढ़ी तो अनोखा मज़ा मिला मुझ को

(678) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Use Na Dekh Ke Dekha To Kya Mila Mujhko In Hindi By Famous Poet Mohammad Alvi. Use Na Dekh Ke Dekha To Kya Mila Mujhko is written by Mohammad Alvi. Complete Poem Use Na Dekh Ke Dekha To Kya Mila Mujhko in Hindi by Mohammad Alvi. Download free Use Na Dekh Ke Dekha To Kya Mila Mujhko Poem for Youth in PDF. Use Na Dekh Ke Dekha To Kya Mila Mujhko is a Poem on Inspiration for young students. Share Use Na Dekh Ke Dekha To Kya Mila Mujhko with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.