अब रहा क्या है जो अब आए हैं आने वाले

अब रहा क्या है जो अब आए हैं आने वाले

जान पर खेल चुके जान से जाने वाले

ये न समझे थे कि ये दिन भी हैं आने वाले

उँगलियाँ हम पे उठाएँगे उठाने वाले

कौन समझाए न इठला के सर-ए-रह चलिए

हैं ये अंदाज़ गुनहगार बनाने वाले

पूछने तक को न आया कोई अल्लाह अल्लाह

थक गए पाँव की ज़ंजीर बजाने वाले

कहीं रोना न पड़े तुझ को ज़माने के साथ

अरे ओ वक़्त की झंकार पर गाने वाले

आप अंदाज़-ए-नज़र अपना बदलते ही नहीं

और बुरे बनते हैं बेचारे ज़माने वाले

पूछती है दर-ओ-दीवार से बीमार की आँख

अब कहाँ हैं वो मिरे नाज़ उठाने वाले

ब-ख़ुदा भूल गए अपनी मुसीबत 'बिस्मिल'

याद जब आए मोहम्मद के घराने वाले

(1033) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ab Raha Kya Hai Jo Ab Aae Hain Aane Wale In Hindi By Famous Poet Bismil Azimabadi. Ab Raha Kya Hai Jo Ab Aae Hain Aane Wale is written by Bismil Azimabadi. Complete Poem Ab Raha Kya Hai Jo Ab Aae Hain Aane Wale in Hindi by Bismil Azimabadi. Download free Ab Raha Kya Hai Jo Ab Aae Hain Aane Wale Poem for Youth in PDF. Ab Raha Kya Hai Jo Ab Aae Hain Aane Wale is a Poem on Inspiration for young students. Share Ab Raha Kya Hai Jo Ab Aae Hain Aane Wale with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.