कीजिए हुनर का ज़िक्र क्या आबरू-ए-हुनर नहीं

कीजिए हुनर का ज़िक्र क्या आबरू-ए-हुनर नहीं

सब के बनाए हम ने घर और हमारा घर नहीं

कैसा अजीब वक़्त है कोई भी हम-सफ़र नहीं

धूप भी मो'तबर नहीं साया भी मो'तबर नहीं

जो मेरे ख़्वाब में रही पैकर-ए-रंग-ए-नूर थी

ये तो लहूलुहान है ये तो मिरी सहर नहीं

भटके हुए हैं क़ाफ़िले कैसे मिलेंगी मंज़िलें

सब तो बने हैं राहज़न कोई भी राहबर नहीं

कैसा अजीब हादसा हम पे गुज़र गया 'अनीस'

राख कभी के हो चुके और हमें ख़बर नहीं

(665) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Kijiye Hunar Ka Zikr Kya Aabru-e-hunar Nahin In Hindi By Famous Poet Anis Dehlavi. Kijiye Hunar Ka Zikr Kya Aabru-e-hunar Nahin is written by Anis Dehlavi. Complete Poem Kijiye Hunar Ka Zikr Kya Aabru-e-hunar Nahin in Hindi by Anis Dehlavi. Download free Kijiye Hunar Ka Zikr Kya Aabru-e-hunar Nahin Poem for Youth in PDF. Kijiye Hunar Ka Zikr Kya Aabru-e-hunar Nahin is a Poem on Inspiration for young students. Share Kijiye Hunar Ka Zikr Kya Aabru-e-hunar Nahin with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.